Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Giridih News: गिरिडीह पहुंचीं झारखंड की DGP तदाशा मिश्रा, दिवंगत विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

Giridih News: झारखंड की DGP तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं. उन्होंने दिवंगत मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. DGP ने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना जताई.


परिवार से मिलकर जताई संवेदना

DGP ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत दी. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए बड़ी क्षति है. पुलिस प्रशासन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है. सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म 17 सितंबर को निर्धारित है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं. DGP ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DIG, SP समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी.


कानून-व्यवस्था की भी ली जानकारी

गिरिडीह पहुंचने पर जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने DGP का स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था और आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली. सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस प्रशासन अब 17 सितंबर के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !