Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Chatra News: चतरा में चोरी की नीयत से घुसे संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपने से इनकार कर हजारीबाग मार्ग किया जाम

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले में चोरी करने पहुंचे एक संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. मामला मयूरहंड थाना क्षेत्र के मंझगावा गांव का है. बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात कुछ लोग रविंद्र सिंह के घर में चोरी की नीयत से घुसे थे. इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई. लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया, जबकि उसके बाकी साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए.

पूछताछ में पुराने मामलों का भी जिक्र
ग्रामीणों के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ में इलाके की पुरानी चोरी की घटनाओं को लेकर भी जानकारी मिली है. ग्रामीणों का दावा है कि उसने कुछ अन्य लोगों के नाम बताए हैं. रविंद्र सिंह के घर में पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है. गांव के दूसरे घरों में भी पिछले कुछ सालों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं.

पुलिस को सौंपने से ग्रामीणों ने किया इनकार
सूचना मिलने पर मयूरहंड थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की. लेकिन ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया. उनका कहना है कि पहले चोरी में शामिल बाकी लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए.

मुख्य सड़क पर लगाया जाम
ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर मंझगावा चौक के पास इटखोरी हजारीबाग मुख्य मार्ग जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की. उनका कहना है कि अधिकारी ठोस आश्वासन दें, इसके बाद ही जाम हटाया जाएगा. फिलहाल पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी है. मामले में आगे की कार्रवाई और पकड़े गए संदिग्ध से मिली जानकारी की जांच की जा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !