Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Gumla Missing Girl Case: गुमला से लापता बच्ची मामले में आरोपी का रिनपास में हुआ साइकोलॉजिकल टेस्ट, हाईकोर्ट ने 28 सितंबर तय की अगली सुनवाई

Gumla Missing Girl Case: वर्ष 2018 से गुमला से लापता छह साल की बच्ची की बरामदगी को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट में सरकार ने बताया कि मामले की मुख्य आरोपी भूखली लकड़ा का रिनपास, कांके में साइकोलॉजिकल इवैल्यूएशन टेस्ट कराया गया है. हालांकि, इसकी रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है.

रिपोर्ट दाखिल करने के लिए मांगा समय
सरकार ने मनोवैज्ञानिक टेस्ट की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है. इसके साथ ही मामले के तत्कालीन अनुसंधानकर्ता और उस समय पदस्थापित एसपी के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में गठित एक सदस्यीय कमेटी की इंक्वारी रिपोर्ट पेश करने के लिए भी समय की मांग की गई. कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 28 सितंबर की तारीख तय की है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शशांक शेखर ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा.

गांधीनगर में नहीं हो सका था नार्को टेस्ट
इससे पहले सरकार ने हाईकोर्ट को बताया था कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से भूखली लकड़ा का गुजरात के गांधीनगर में नार्को टेस्ट नहीं कराया जा सका था. इसके बाद वहां सस्पेक्ट डिटेक्शन टेस्ट समेत दो अन्य जांच कराई गई थीं. इन जांचों की रिपोर्ट भी अभी मिलनी बाकी है.

बच्ची की बरामदगी को लेकर याचिका
लापता बच्ची की मां चंद्रमुनि उराइन ने बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में हेवियस कॉर्पस याचिका दाखिल की है. इसी याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट में जांच और आरोपी से जुड़े टेस्ट की रिपोर्ट को लेकर जानकारी दी जा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !