Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Hazaribagh Kolkata Bus Accident: हजारीबाग से कोलकाता जा रही बस वर्धमान में दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन यात्री घायल

Hazaribagh Kolkata Bus Accident: हजारीबाग से कोलकाता जा रही विजय रथ बस शुक्रवार तड़के वर्धमान के पास हादसे का शिकार हो गई. दुर्घटना करीब रात 3 बजे हुई. टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में करीब आधा दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना है.

बस में मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद बस के अंदर चीख-पुकार और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद चालक स्टेयरिंग में फंस गया था. स्थानीय लोगों और राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक को बाहर निकालने की कोशिश की. घायल यात्रियों को इलाज के लिए वर्धमान अस्पताल पहुंचाया गया. वहां सभी का इलाज चल रहा है. फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !