Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Koderma News: कोडरमा के वृंदाहा झरने में डूबे छात्र का दो दिन बाद भी पता नहीं, NDRF करेगी तलाश

Koderma News: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा झरने में नहाने के दौरान डूबे छात्र सागर कुमार का दो दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है. बिहार के जहानाबाद निवासी सागर बुधवार को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान तेज बहाव वाले पानी में डूब गया था.


घटना के बाद से स्थानीय स्तर पर लगातार उसकी तलाश की जा रही है. हालांकि, गहरे पानी और तेज बहाव के कारण सर्च ऑपरेशन में परेशानी हो रही है. शुक्रवार सुबह पटना से NDRF की टीम के पहुंचने की बात कही गई है. टीम के पहुंचने के बाद बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जाएगा.


8 सितंबर को घूमने जाने की कही थी बात

सागर के लापता होने के बाद परिवार के लोग परेशान हैं. उसके पिता राजेश दास को अब भी उम्मीद है कि उनका बेटा सकुशल वापस लौट आएगा. सागर दो भाइयों में बड़ा है और उसके लापता होने के बाद से परिवार के सभी सदस्य चिंतित हैं.

परिजनों के अनुसार, सागर ने 8 सितंबर को घूमने जाने की बात कही थी. पहले उसके पिता ने उसे जाने से मना किया था, लेकिन बाद में कोचिंग संचालक से बातचीत के बाद उसे जाने की अनुमति दे दी गई थी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !