Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Koderma Crime News: कोडरमा में शादी का झांसा देकर 2 वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Koderma: कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र में शादी का भरोसा देकर युवती का दो साल तक यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 23 वर्षीय अनुप कुमार के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

गुजरात ले जाने की बात कहकर स्टेशन बुलाया
पीड़िता ने बुधवार को मरकच्चो थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी. शिकायत में जामु निवासी अनुप कुमार पर पिछले दो वर्षों से शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता के अनुसार, 8 सितंबर की शाम अनुप ने फोन कर उसे घर से बुलाया. उसने गुजरात ले जाकर शादी करने की बात कही और युवती को झुमरीतिलैया रेलवे स्टेशन ले गया.

पीड़िता को स्टेशन पर छोड़कर भागने लगा युवक
पीड़िता का आरोप है कि स्टेशन पहुंचने के बाद उसने अनुप से शादी को लेकर बात की और इस पर जोर दिया. इसी दौरान आरोपी उसे स्टेशन पर छोड़कर भागने लगा. युवती ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद अनुप ने अपने पिता को फोन किया. कुछ लोगों के साथ उसके पिता स्टेशन पहुंचे. वहां से दोनों को वापस गांव लाया गया. पीड़िता का आरोप है कि गांव लौटने के बाद अनुप ने शादी करने से इनकार कर दिया.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर मरकच्चो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस के अनुसार, मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई. इसके बाद आरोपी अनुप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !