Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Ranchi News: लोहरदगा सदर अस्पताल के एम्बुलेंस चालकों और नाइट वॉचमैन को हाईकोर्ट से राहत, 12 सप्ताह में नियमितीकरण पर कार्रवाई का निर्देश

Ranchi News: लोहरदगा सदर अस्पताल में करीब 10 वर्षों से सेवा दे रहे एम्बुलेंस चालकों और नाइट वॉचमैन को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने रफीक अंसारी एवं अन्य की रिट याचिका स्वीकार करते हुए संबंधित प्राधिकार को 12 सप्ताह के भीतर याचिकाकर्ताओं के नियमितीकरण को लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया है।


मामला लोहरदगा सदर अस्पताल में लंबे समय से कार्यरत एम्बुलेंस चालकों और नाइट वॉचमैन की सेवा से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं के अनुसार, वे करीब एक दशक से लगातार अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके बावजूद उन्हें उनके मौजूदा कार्य से हटा दिया गया और आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से सेवा लेने की प्रक्रिया शुरू की गई।


आउटसोर्सिंग एजेंसी के अधीन काम कराने का मामला

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उन्हें आउटसोर्सिंग एजेंसी के अधीन काम करने के लिए बाध्य किया जा रहा था। इसी के खिलाफ उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया था।

याचिका में लंबे समय से लगातार सेवा देने की अवधि और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को आधार बनाते हुए नियमितीकरण पर विचार करने की मांग की गई थी। साथ ही आग्रह किया गया था कि उन्हें उनकी इच्छा के विरुद्ध आउटसोर्सिंग एजेंसी के अधीन काम करने के लिए बाध्य न किया जाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !