Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Baharagora Crime News: बहरागोड़ा में किराना दुकान पर छापा, 233 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद

Baharagora Crime News: अवैध शराब के खिलाफ बहरागोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार शाम कार्रवाई की. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बांसदा के धोलाबेड़ा गांव में एक किराना दुकान पर छापेमारी की. यह दुकान इंद्रदेव साव की बताई जा रही है. तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब मिली.

दुकान से 233 बोतल शराब मिली
पुलिस के अनुसार छापेमारी में कुल 233 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई की और शराब का यह जखीरा जब्त किया. थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने साफ किया कि ऐसे अवैध कारोबार पर पुलिस सख्त रुख अपनाएगी और अभियान लगातार चलाया जाएगा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !