Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Jamshedpur News: मानगो के फ्लैट में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नाबालिग लड़के को लेकर फरार होने का दावा

Jamshedpur News : मानगो के संजय पथ स्थित एक फ्लैट में पिछले कई महीनों से कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फ्लैट में नाबालिगों को बहला-फुसलाकर गलत गतिविधियों में शामिल किया जाता था। मामले के सामने आने के बाद फ्लैट में रहने वाले लोगों के बीच आक्रोश है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, फ्लैट में पहले भी इस तरह की गतिविधियों को लेकर विरोध हुआ था और संबंधित महिला को कई बार वहां से निकाला गया। हालांकि, आरोप है कि बाद में फ्लैट मालिक की ओर से उसे दोबारा वहां रहने की अनुमति दे दी जाती थी।

नाबालिग वर्षीय बेटे के पीछे पहुंचे परिजन

बताया गया कि एक पड़ोसी का 16 वर्षीय बेटा रात में अपने माता-पिता से यह कहकर घर से निकला कि उसका दोस्त परेशानी में है। बेटे के काफी देर तक वापस नहीं लौटने और परिस्थितियों पर शक होने के बाद परिजनों ने उसका पीछा किया।



स्थानीय लोगों के अनुसार, किशोर को एक फ्लैट में जाते हुए देखा गया। इसके बाद उसकी मां ने संबंधित फ्लैट पर ताला लगा दिया। आरोप है कि बाद में महिला ने ताला तोड़ दिया और नाबालिग किशोर को अपने साथ लेकर वहां से चली गई।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

घटना के बाद संजय पथ स्थित फ्लैट के लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कराने और नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है।

फिलहाल इस मामले में सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !