Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-10

Jharkhand Eastern zonal Council Meeting: आज रांची में पूर्व क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में की गई

Jharkhand Eastern zonal Council Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में रांची के होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वी क्षेत्रीय की बैठक शुरू हुई,झारखंड को विशेष सहायता योजनाओं की मंजूरी मिलने की उम्मीद की जा रही है, इस बैठक में भारत के चार राज्यों के 70 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।
जिसमें शामिल राज्य हैं, झारखंड बिहार उड़ीसा और पश्चिम बंगाल जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उड़ीसा के मुख्यमंत्री चरण मांझी बैठक में सम्मिलित हुए। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं देखी उनके स्थान पर मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को देखा गया।

वही देखा जाए तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद नहीं थे, उनके स्थान पर विजय चौधरी इस बैठक में सम्मिलित हुए थे। इसको लेकर रांची की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बना दिया गया था। 
रांची में आयोजित 27वीं क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता हेतु गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत बड़े ही धूमधाम से किया गया झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका अभिवादन किया ।

हेमंत सोरेन ने अमित शाह को अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया साथ ही हेमंत सोरेन ने एक पेंटिंग भी अमित शाह को स्वागत हेतु दिया। वही बाकी अतिथियों का भी हेमंत सोरेन ने अभिवादन किया। उन्होंने कोल कंपनियों से 1.40 लाख करोड़ की लंबित रॉयल्टी राशि की तत्काल वसूली की मांग की इतना ही नहीं 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को 2500 प्रति माह सहायता देने वाली मईया योजना पर भी बात की और ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना और रांची मेट्रो जैसी परियोजनाओं को विकसित करने बढ़ाने की मांग उठाई। झारखंड आदिवासियों के लिए एक अलग सरना धर्म कोड की भी मांग उन्होंने किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !