Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-09

Ranchi News: CUJ में खेल प्रतिभाओं का चयन, 14-15 सितंबर को फुटबॉल-कबड्डी समेत इन खेलों का ट्रायल

Ranchi News: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) के स्पोर्ट्स विंग की ओर से 14 और 15 सितंबर 2026 को विभिन्न खेलों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के इच्छुक छात्र-छात्राएं इस ट्रायल में शामिल होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन

यह चयन ट्रायल फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI), झारखंड चैप्टर के सहयोग से आयोजित होने वाले खेल महोत्सव 2026 के लिए किया जा रहा है। इसके तहत 24 और 25 सितंबर को झारखंड राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी।

इन खेलों में ले सकेंगे हिस्सा

ट्रायल के दौरान फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, योगासन, एथलेटिक्स और कराटे समेत विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन के दौरान विद्यार्थियों के खेल कौशल और प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा।


CUJ टीम में मिलेगा मौका, स्पोर्ट्स विंग से ले सकते हैं जानकारी

ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

विश्वविद्यालय ने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि पर समय से ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील की है। विद्यार्थियों को खेल पोशाक और आवश्यक खेल सामग्री साथ लाने को कहा गया है।

ट्रायल से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स विंग के स्पोर्ट्स कोचों से संपर्क कर सकते हैं। स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. राजेश कुमार ने विद्यार्थियों से अधिक संख्या में ट्रायल में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने इसे छात्रों के लिए अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर बताया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !