Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-09

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हंदवाड़ा से हिजबुल मुजाहिदीन का पूर्व आतंकी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक पूर्व आतंकी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई हंदवाड़ा इलाके में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने की. गिरफ्तार आरोपी की पहचान क्रूमूरा निवासी मंजूर अहमद भट के रूप में हुई है. उसके पास से चीन निर्मित पिस्तौल, दो मैगजीन और 16 कारतूस बरामद किए गए हैं.

 

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

सुरक्षा बलों को मंजूर अहमद के हाइब्रिड आतंकी के तौर पर सक्रिय होने की सूचना मिली थी. इसके बाद हंदवाड़ा पुलिस, 21 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया. घेराबंदी के दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया.

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक मंजूर अहमद पहले हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय आतंकी रह चुका है. दो अलग-अलग मामलों में उसकी पहले भी गिरफ्तारी हो चुकी है. अब सुरक्षा एजेंसियां उसके मौजूदा संपर्कों और हथियार मिलने के स्रोत की जांच कर रही हैं.

एफआईआर दर्ज, जांच जारी
हंदवाड़ा थाने में एफआईआर संख्या 232 दर्ज की गई है. जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के संपर्क में और कौन लोग हैं. साथ ही पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल मामले में पूछताछ और जांच जारी है. आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !