Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-08

Voter List Revision: झारखंड में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का 15 सितंबर तक मौका, ऑनलाइन और ऑफलाइन भर सकते हैं फॉर्म-6

Voter List Revision: झारखंड में SIR के तहत तैयार मतदाता सूची में अगर किसी योग्य युवा का नाम अब तक नहीं जुड़ा है, तो उसके पास अभी मौका है. ऐसे युवा 15 सितंबर तक Form-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं. आवेदन की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को पात्र युवाओं का पंजीकरण तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया है.

410 बूथ पर नहीं पहुंचा एक भी आवेदन
8 सितंबर तक राज्य के 31,892 मतदान केंद्रों की समीक्षा की गई. इनमें 410 बूथ ऐसे मिले, जहां Form-6 का एक भी आवेदन नहीं आया. वहीं 9,326 केंद्रों पर 1 से 5 आवेदन, 8,399 केंद्रों पर 6 से 10 और 9,198 केंद्रों पर 11 से 20 आवेदन मिले. रांची में 217 मतदान केंद्रों पर अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है. दुमका में 38, देवघर में 35 और साहिबगंज में 28 केंद्रों पर भी यही स्थिति है.

घर-घर पहुंचेंगे BLO
CEO के. रवि कुमार ने बूथ लेवल ऑफिसर्स यानी BLO को घर-घर जाकर ऐसे युवाओं की पहचान करने को कहा है, जो वोट देने के योग्य हो चुके हैं, लेकिन उनका नाम सूची में दर्ज नहीं है. स्कूल और कॉलेजों में भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. युवाओं को ECINET के जरिए ऑनलाइन Form-6 भरने की जानकारी दी जाएगी.

राजनीतिक दलों से भी मांगा सहयोग
पात्र युवाओं को मतदाता बनाने के अभियान में राजनीतिक दलों के BLA-2 से भी सहयोग लेने का निर्देश दिया गया है. CEO ने अधिकारियों से कहा है कि 15 सितंबर की समय सीमा तक कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे. 5 अगस्त को जारी मतदाता सूची के प्रारूप के बाद यह प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. SIR के तहत तैयार सूची को सुरक्षित रखा जाना है, इसलिए पात्र लोगों का नाम समय पर जोड़ना महत्वपूर्ण माना जा रहा है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !