Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-08

Jharkhand News: जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में नया मोड़, मुख्य आरोपी के परिजनों के परीक्षा रिकॉर्ड्स खंगाल रही सीआईडी

Jharkhand News: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच CID को अभय तिवारी के परिवार से जुड़ा एक और परीक्षा रिकॉर्ड मिला है. जांच एजेंसी के मुताबिक, अभय तिवारी के पिता सुखदेव तिवारी ने 2024 में TDPL के जरिए आयोजित JPSC की FRO और ACF PT परीक्षा दी थी.

अब CID यह जांच रही है कि सुखदेव तिवारी ने सामान्य प्रक्रिया के तहत परीक्षा दी थी या उन्हें किसी तरह का अनुचित फायदा मिला था. एजेंसी यह भी देख रही है कि परीक्षा से पहले या उसके दौरान अभय तिवारी की कथित भूमिका का कोई असर पड़ा था या नहीं.

अभय पर "सेटिंग" कराने का आरोप
CID की जांच में अभय तिवारी पर अभ्यर्थियों को परीक्षा में गड़बड़ी के जरिए चयन कराने का भरोसा देने का आरोप है. वह TDPL में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम कर चुका है. जांच एजेंसी का दावा है कि PT पास कराने के नाम पर करीब 5 लाख रुपये और अंतिम चयन के लिए 10 से 25 लाख रुपये तक लिए जाने की जानकारी सामने आई है.

परिवार के परीक्षा रिकॉर्ड की भी जांच
CID पहले ही अभय तिवारी के भाई, भौजाई, साला, साली और पत्नी से जुड़े परीक्षा रिकॉर्ड की पड़ताल कर चुकी है. अब उसके पिता की 2024 में दी गई परीक्षा भी जांच के दायरे में आ गई है. एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि अभय तिवारी के कथित प्रभाव से कितने अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचा और क्या परीक्षा के सिस्टम में किसी स्तर पर हेरफेर की गई थी.

फिलहाल सुखदेव तिवारी को लेकर किसी अनुचित लाभ की पुष्टि नहीं हुई है. जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !