Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Jharkhand News: झारखंड की साइकिलिस्ट सरिता कुमारी का एशियन गेम्स 2026 के लिए चयन, भारतीय टीम में बनाई जगह

Jharkhand: झारखंड की साइकिलिस्ट सरिता कुमारी ने देश और राज्य का नाम रोशन किया है. जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए उन्हें भारतीय साइकिलिंग टीम में शामिल किया गया है. एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा. इस बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर सरिता भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी.

सरिता ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अच्छा प्रदर्शन किया है. लगातार अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की. उनके चयन की खबर से झारखंड के खेल प्रेमियों में खुशी है. साइकिलिंग से जुड़े खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने भी सरिता को शुभकामनाएं दी हैं.

साइकिलिंग को मिलेगा बढ़ावा
झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मनिंदर पाल सिंह ने सरिता को बधाई दी. उन्होंने कहा कि सरिता का चयन झारखंड में साइकिलिंग की बढ़ती लोकप्रियता और यहां के खिलाड़ियों की प्रतिभा को मिल रही पहचान का संकेत है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !