Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Jharkhand News: 13 सितंबर तक झारखंड में कई ट्रेनों का बदला रूट और शेड्यूल, सफर से पहले चेक करें स्टेटस

Jharkhand News: झारखंड में रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। 7 से 13 सितंबर के बीच दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे तकनीकी कार्यों के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त करने का फैसला लिया है।


तकनीकी कार्य के चलते खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन 7, 9, 12 और 13 सितंबर को प्रभावित रहेगा। इन तारीखों पर ट्रेन आद्रा तक ही जाएगी और आद्रा से हटिया के बीच इसका संचालन नहीं होगा।

वहीं चक्रधरपुर-गोमो मेमू 8, 11 और 13 सितंबर को केवल महुदा तक चलेगी। इन दिनों महुदा और गोमो के बीच ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।

इसके अलावा टाटानगर-आसनसोल मेमू भी 11 और 13 सितंबर को आद्रा तक ही संचालित होगी। इन दोनों दिनों आद्रा से आगे इसका परिचालन नहीं किया जाएगा।


यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि निर्धारित तारीखों पर यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा रनिंग स्टेटस और परिचालन संबंधी अपडेट जरूर देख लें। इससे स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन के रद्द या शॉर्ट-टर्मिनेट होने की वजह से होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !