Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Latehar News: लातेहार के बालूमाथ में करंट की चपेट में आया जंगली हाथी, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने वन विभाग पर उठाए सवाल

Latehar News: बालूमाथ थाना क्षेत्र की झाबर पंचायत के कोमर गांव में रविवार रात विद्युत प्रवाहित बाड़ की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। हाथी एक ग्रामीण के घर के पास पहुंचा था, जहां परिवार की सुरक्षा के लिए लगाई गई बाड़ में बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


हाथी ने कुछ दिन पहले घर में मचाई थी तबाही

बताया गया कि पिछले मंगलवार को जंगली हाथी ने कोमर गांव के कुशी टोला निवासी बिफा उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया था। हाथी ने घर में रखा अनाज भी खा लिया था। उस समय बिफा उरांव अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर के अंदर सो रहे थे। हाथी के घर में पहुंचने के बाद परिवार ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई थी।

घटना के बाद बिफा उरांव ने दोबारा हाथी के हमले की आशंका को देखते हुए अपने परिवार की सुरक्षा के लिए घर के तीन ओर बाड़ लगा दी। परिवार की ओर से इस बाड़ में बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था।

दोबारा घर के पास पहुंचा हाथी, करंट लगने से मौत

रविवार रात एक बार फिर जंगली हाथी बिफा उरांव के घर के आसपास पहुंच गया। इसी दौरान वह विद्युत प्रवाहित बाड़ के संपर्क में आ गया। करंट लगने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।


ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के लिए वन विभाग की ओर से पर्याप्त और ठोस व्यवस्था नहीं की गई। उनका कहना है कि लगातार हाथियों के आने से ग्रामीण अपने परिवार और संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हाथी की मौत से जुड़े परिस्थितियों का जायजा लिया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !