Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Bihar News: सासाराम में देर रात घर में घुसकर महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: बिहार के सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव में देर रात महिला समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान मणि भूषण कुमार और ननकी देवी के रूप में हुई है. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है.


घर में घुसकर मारी गई गोली

जानकारी के मुताबिक, मणि भूषण कुमार और ननकी देवी पिछले कई साल से साथ रह रहे थे. ननकी देवी के बच्चे भी उनके साथ रहते थे. देर रात हथियारबंद बदमाशों के घर में घुसने और दोनों को गोली मारने की बात सामने आई है. गोली लगने के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए.


एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

ननकी देवी के बेटे अभिषेक कुमार ने पुलिस को बताया कि गोली चलने के बाद उसने एक व्यक्ति को मौके से भागते देखा था. हालांकि, अंधेरा होने की वजह से वह उसकी पहचान नहीं कर सका. पुलिस को घटनास्थल से गोली के खोखे मिले हैं. इन्हें जांच का हिस्सा बनाया गया है.


घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !