Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Adityapur News: आदित्यपुर के आसंगी चेक डैम में नहाने गए दो युवक गहरे पानी में डूबे, तलाश में जुटी NDRF की टीम

Adityapur: आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेक डैम में रविवार दोपहर करीब 3.30 बजे नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए. दोनों की पहचान बंता नगर (धोबोडुंगरी) निवासी 18 वर्षीय सोनू लोहार और मीरूडीह निवासी शुभम शर्मा के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों एक ही बाइक से चेक डैम पहुंचे थे. नहाने के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए.

अंधेरा होने पर रविवार को रोकना पड़ा सर्च अभियान
घटना की जानकारी मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण रविवार को सर्च अभियान रोकना पड़ा. सोमवार सुबह NDRF की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस व स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर दोनों युवकों की तलाश शुरू की. खरकई नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी हो रही है. समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका था.

आसंगी चेक डैम पहले से डेंजर जोन
आसंगी चेक डैम को जिला प्रशासन पहले ही डेंजर जोन घोषित कर चुका है. यहां नहाने पर प्रतिबंध है और लोगों को सावधान करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं. इसके बावजूद युवक यहां नहाने पहुंचते हैं. बताया गया है कि पिछले कुछ महीनों में आसंगी चेक डैम में डूबने की घटनाओं में पांच युवकों की मौत हो चुकी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !