Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Ranchi Crime News: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, शालीमार बाग में अलमारी का ताला तोड़ लाखों के जेवर व नकदी पार

Ranchi Crime News: रांची के शालीमार बाग में रहने वाली 65 साल की मंजू पांडेय के घर चोरी की वारदात ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है. घर से बाहर निकलने के कुछ ही घंटों के भीतर चोरों ने ताले तोड़कर नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना 4 सितंबर की है. मंजू पांडेय दोपहर करीब एक बजे घर से बाहर गई थीं. शाम पांच बजे लौटने पर उन्हें घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला. घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था. अलमारी की जांच करने पर चोरी का पता चला. करीब 60 हजार रुपये नकद भी गायब थे.

सोने के गहनों की लंबी लिस्ट, चांदी भी नहीं छोड़ी
चोरों ने अलमारी से सोने की चेन, मंगलसूत्र, नथिया, मांगटीका, झुमके, टॉप्स, कान का लटकन और आठ अंगूठियां निकाल लीं. महावीर जी का सोने का लॉकेट भी चोरी हुआ है.
चांदी के सामान में नौ पायल, छह जोड़ी बिछिया, तीन बिस्किट और 28 सिक्के शामिल हैं. इसके अलावा चांदी की दो प्लेट, कटोरी और गिलास समेत पूजा में इस्तेमाल होने वाले सामान भी गायब हैं. घर में रखे 5, 10 और 20 रुपये के करीब 100 पुराने सिक्के भी चोर अपने साथ ले गए.

वारदात की जानकारी मिलने के बाद मंजू पांडेय ने पुंदाग ओपी में शिकायत दी. इसी शिकायत के आधार पर जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद जांच शुरू कर दी है. चोरी हुए सामान की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है.

CCTV से चोरों तक पहुंचने की कोशिश
पुलिस अब इलाके में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है. जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि चोर किस रास्ते से घर तक पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में निकले.

फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस CCTV फुटेज और दूसरे उपलब्ध सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !