Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस की बड़ी सफलता, प्रिंस खान गिरोह का कथित गुर्गा संदीप मेहता गिरफ्तार, 9mm पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद

Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान गिरोह के एक कथित सक्रिय सदस्य संदीप मेहता को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से 9 एमएम पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, गिरोह से जुड़े दो पर्चे और सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.


गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेरा

पुलिस अधीक्षक को बड़कागांव थाना क्षेत्र में गिरोह से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने कोयलंग गांव के बाकपंजा टोला के पास चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान जंगल के नजदीक पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया.


घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान उसकी पहचान संदीप मेहता उर्फ संदीप कुशवाहा के रूप में हुई. तलाशी लेने पर उसके पास से 9 एमएम की पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, KSS लिखा प्रिंस खान गिरोह से संबंधित दो पर्चे और एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने बरामद सामान को जब्ती सूची तैयार कर जब्त कर लिया. मामले में बड़कागांव थाना कांड संख्या 157/26, दिनांक 6 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 111(3), 111(4) और 61(2) के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.


गिरोह में भूमिका की जांच

गिरफ्तार आरोपी संदीप मेहता उर्फ संदीप कुशवाहा, तलसवार गांव का रहने वाला बताया गया है. केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी की कथित तौर पर गिरोह में क्या भूमिका थी. साथ ही बरामद हथियार और पर्चों के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !