Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Latehar News: लातेहार में होटल के कमरे से महिला का शव बरामद, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप

Latehar News: शहर के मुख्य पथ पर बिजली ऑफिस के पास शनिवार रात एक महिला का शव होटल के कमरे से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता और थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।


हरखा गांव की रहने वाली थी मृतका

पुलिस की शुरुआती जांच में मृत महिला की पहचान हरखा गांव निवासी रविंद्र यादव की पत्नी के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान पति शराब के नशे में था। आरोप है कि इसी दौरान उसने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।


आरोपी पति गिरफ्तार, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना के बाद पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !