Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Raja Peter Discharge Petition: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में राजा पीटर की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई टली, अब 9 सितंबर को होगी सुनवाई

Raja Peter Discharge Petition: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर की डिस्चार्ज याचिका पर शुक्रवार को NIA की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता के भोपाल में होने के कारण मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी. NIA के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत ने अब मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 सितंबर 2026 की तारीख तय की है.

रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में राजा पीटर के अलावा पूर्व नक्सली कुंदन पाहन, बलराम साहू उर्फ बोलो, राम मोहन सिंह मुंडा, कृष दांगी उर्फ सुशील दांगी, राजेश संथाल उर्फ राजेश दा, राधेश्याम बड़ाइक, प्रफुल्ल कुमार महतो उर्फ भक्ति महतो, टिपरू बुरमा और शेष नाथ सिंह समेत अन्य आरोपी हैं. पिछली सुनवाई के दौरान राजा पीटर को छोड़कर बाकी आरोपियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई थी.

फुटबॉल मैच के दौरान हुई थी हत्या
मामला 9 जुलाई 2008 का है. तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा की बुंडू में एक फुटबॉल मैच के दौरान नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद बुंडू थाना में कांड संख्या 65/2008 दर्ज किया गया था. बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA ने मामले को अपने हाथ में लेकर इसे NIA कांड संख्या 1/2017 के रूप में दर्ज किया.

NIA ने मामले की जांच के दौरान साजिश से जुड़े कई साक्ष्य जुटाए. इसी क्रम में पूर्व नक्सली राम मोहन सिंह मुंडा को 8 जुलाई 2016 को गिरफ्तार किया गया था. तब से वह न्यायिक हिरासत में है. मामले में अब राजा पीटर की डिस्चार्ज याचिका पर होने वाली अगली सुनवाई का इंतजार है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !