Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

National Games Scam Case: नेशनल गेम्स मामले में ट्रांसपोर्टर को राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने मंजूर की अग्रिम जमानत

National Games Scam Case: नेशनल गेम्स से जुड़े मामले में सुरिंदर सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है. अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर करते हुए 15 दिनों के भीतर निचली अदालत में सरेंडर करने का निर्देश दिया है. सरेंडर या गिरफ्तारी की स्थिति में उन्हें 25 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों के बेलबांड पर जमानत मिलेगी.

सुरिंदर सिंह के खिलाफ CBI ने RC नंबर 02(A)/2022-R के तहत मामला दर्ज किया है. इसकी सुनवाई रांची की विशेष CBI अदालत में चल रही है. सुनवाई के दौरान उनकी ओर से बताया गया कि वह 1980 से "सुरिंद्र टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट सर्विसेज" के नाम से कारोबार कर रहे हैं. नेशनल गेम्स के दौरान परिवहन व्यवस्था के लिए उन्हें 2 करोड़ 29 लाख 47 हजार 900 रुपये एडवांस मिले थे.

बचाव पक्ष ने कहा कि नेशनल गेम्स की तारीख कई बार बदली गई थी. इसके बावजूद सुरिंदर सिंह अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए तैयार थे. इसके लिए बैंक गारंटी भी दी गई थी, जिसे आयोजकों और राज्य के अनुरोध पर आगे बढ़ाया गया था.

CBI ने रकम वापस नहीं करने का लगाया आरोप
CBI ने अग्रिम जमानत का विरोध किया. जांच एजेंसी का आरोप है कि एडवांस राशि ब्याज समेत लौटाने के लिए सुरिंदर सिंह को पत्र भेजा गया था, लेकिन रकम वापस नहीं की गई. CBI ने पूरी राशि के कथित गबन का आरोप लगाया है. हालांकि, एजेंसी की ओर से यह भी कहा गया कि उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि सुरिंदर सिंह ने जांच में कितना सहयोग किया.

जांच पूरी होने को कोर्ट ने माना अहम
बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि जांच पूरी हो चुकी है और सुरिंदर सिंह ने जांच में सहयोग किया है. अब उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जरूरत नहीं है. दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट ने माना कि मामला पहली नजर में एडवांस के तौर पर दी गई राशि से जुड़ा है और जांच भी पूरी हो चुकी है.

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने सुरिंदर सिंह को अग्रिम जमानत देना उचित माना.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !