Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Jamshedpur News: जुबली पार्क के लेजर शो एरिया में गार्ड्स पर नशे का आरोप निकला बेबुनियाद, जांच और मेडिकल परीक्षण में नहीं हुई पुष्टि

Jamshedpur News: जमशेदपुर के जुबली पार्क के लेजर शो क्षेत्र में तैनात कुछ सिक्योरिटी गार्ड्स को लेकर लोगों की शिकायत के बाद मामला चर्चा में आया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ड्यूटी के दौरान कुछ गार्ड्स नशे का सेवन करते हैं और पार्क में आने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। शिकायत में गांजा और शराब के सेवन जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित सुरक्षा एजेंसी की ओर से तत्काल मामले की जांच कराई गई। साथ ही संबंधित JUSCO अधिकारियों द्वारा भी पूरे मामले की जांच की गई।

कंपनी ने कराई जांच, गार्ड्स का मेडिकल परीक्षण भी हुआ
आरोपों की सच्चाई का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसी की ओर से संबंधित सुरक्षा गार्ड्स का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। जांच एवं मेडिकल परीक्षण के दौरान गार्ड्स के नशे में होने अथवा ड्यूटी के दौरान गांजा या शराब का सेवन करने की कोई पुष्टि नहीं हुई।

 सुरक्षा एजेंसी के सिक्योरिटी हेड तोषित चौबे ने बताया कि कंपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है और सभी सुरक्षा कर्मचारियों को अनुशासन एवं मर्यादा के साथ अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि  एजेंसी के सुरक्षा गार्ड्स के विरुद्ध लगाए गए नशे के सेवन के आरोप जांच और मेडिकल परीक्षण में प्रमाणित नहीं हुए हैं।

कंपनी की ओर से यह भी कहा गया कि जुबली पार्क में आने वाले आम लोगों, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा कंपनी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी एवं शालीनता के साथ अपनी ड्यूटी करने के लिए लगातार निर्देशित किया जाता है।

जांच एवं मेडिकल परीक्षण में आरोपों की पुष्टि नहीं होने के बाद सुरक्षा एजेंसी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कंपनी के सुरक्षा गार्ड्स पर लगाए गए नशे के सेवन संबंधी आरोप बेबुनियाद पाए गए हैं।

कानन एंटरप्राइजेज ने कहा है कि इस तरह का अपवाह उनके प्रतिद्वंदी कपनी के द्वारा भी उनके इमेज को खराब करने के लिए  की जाने की संभावन प्रतीत होता हैं।

सुरक्षा एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कंपनी की प्रतिष्ठा और उसके कर्मचारियों की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गलत या भ्रामक जानकारी के संबंध में कंपनी आवश्यकतानुसार कानूनी कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !