Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Ranchi News: रांची में 8 सितंबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी, खान सचिव अरवा राजकमल ने CM हेमंत सोरेन को दिया न्योता, AI और माइनिंग पर होगी चर्चा

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को रांची में होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने का निमंत्रण दिया. राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 8 सितंबर 2026 को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में किया जाएगा. कार्यक्रम में भू-विज्ञान और खनन के क्षेत्र में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल पर चर्चा होगी.

इस बार संगोष्ठी का मुख्य विषय "भू-विज्ञान और खनन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग" रखा गया है. इसमें AI और Machine Learning के जरिए खनन और भू-विज्ञान के काम को बेहतर बनाने के तरीकों पर विचार किया जाएगा.

देशभर से विशेषज्ञ होंगे शामिल
मुलाकात के दौरान अरवा राजकमल ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी जानकारी दी. संगोष्ठी में देश के अलग-अलग हिस्सों से खनन और भू-विज्ञान क्षेत्र के विशेषज्ञों के शामिल होने की उम्मीद है. इस मौके पर निदेशक खान राहुल कुमार सिन्हा, JEMCL के MD वरुण रंजन और निदेशक भूतत्व कुमार अमिताभ भी मौजूद रहे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !