Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Jamshedpur News: डायल-112 से लोगों को मिल रही तुरंत मदद, 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में आपात स्थिति के दौरान पुलिस की मदद पाने के लिए डायल-112 सेवा लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है. अगस्त में इस नंबर पर कुल 1,746 शिकायतें मिलीं. पुलिस के अनुसार, इनमें से सभी शिकायतों का निपटारा किया गया. इन मामलों में 17 एफआईआर और दो यूडी केस भी दर्ज किए गए.

सूचना मिलते ही रवाना होती है पुलिस टीम
डायल-112 पर सड़क हादसे, आपराधिक घटनाएं, घरेलू विवाद, महिलाओं से जुड़ी शिकायतें और दूसरी आपात स्थितियों की जानकारी दी जा सकती है. कॉल मिलते ही संबंधित पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया जाता है. पुलिस का लक्ष्य कम से कम समय में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना है.

औसत रिस्पॉन्स टाइम 8 मिनट 42 सेकेंड
पुलिस के मुताबिक, अगस्त में शिकायत मिलने से घटनास्थल तक पहुंचने का औसत समय 8 मिनट 42 सेकेंड रहा. पुलिस इसे इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम की सक्रियता का संकेत मान रही है. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में डायल-112 सेवा की लगातार समीक्षा की जा रही है. कॉल आने से लेकर मौके पर कार्रवाई और शिकायत के निपटारे तक पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाती है. पुलिस का कहना है कि रिस्पॉन्स टाइम को और कम करने की कोशिश जारी है. लोगों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत 112 पर कॉल करें.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !