Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-09

Jamshedpur Bhuiyadih: किन्नरों ने धाबा बोला बुजुर्गों के आश्रय गृह पर, जानिए पूरी खबर

Jamshedpur Bhuiyadih: जमशेदपुर शहर में एक तरफ मूसलाधार बारिश का कहर से सारा जनजीवन अस्त व्यस्त है. दूसरी ओर बुधवार को एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला जहां मानगो भुइयाडीह के छाया नगर में बने बुजुर्गों के आश्रय गृह में अचानक किन्नरों ने धाबा बोल दिया और आश्रय गृह में रह रहे, बुजुर्गों को बाहर का रास्ता दिखाने लगी।
किन्नरों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा इस स्थल को उन्हें अलॉट किया गया है, अब सवाल यह है कि यहां रह रहे बुजुर्ग आखिर जाए तो कहां, अभी फिलहाल वहां 14 बुजुर्ग आश्रय में रह रहे हैं किन्नर का कहना है कि यह आश्रय हम लोग को अलॉटमेंट किया गया था।

 उन लोगों के पास पेपर भी है लेकिन आज इस अचानक बारिश में सभी किन्नर समुदाय के लोग आश्रम में पहुंचकर अपना आश्रम बता रहे हैं, केयरटेकर ने कहा अभी फिलहाल यहां 14 लोग रह रहे हैं उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है। अब देखना ये है कि आगे इस परेशानी से प्रशासन कैसे निपटारा करती है, अब तक के खबर के हिसाब से ये साबित नहीं हुआ है कि ये आश्रय गृह किन्नरों का होगा या बुजुर्गों को दिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !