Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-09

Saraikela DC Visit School: चांडिल और गम्हरिया मौजुद कस्तूरबा गांधी विद्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, छात्राओं को दिया करियर गाइडेंस

सरायकेला : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को चांडिल और गम्हरिया प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया और छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आईसीटी प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लासरूम और पुस्तकालय का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के साथ गणित, विज्ञान और मानविकी विषयों पर संवाद किया और जटिल विषयों को सरल तरीके से समझने के व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने छात्राओं को भविष्य के करियर विकल्पों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया।


आईसीटी लैब का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित शिक्षक से कंप्यूटर शिक्षा के पाठ्यक्रम की जानकारी ली और समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुस्तकालय के निरीक्षण में उपायुक्त ने गुणवत्तापूर्ण, ज्ञानवर्धक और करियर उन्मुख पुस्तकों की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, रचनात्मक प्रतियोगिताएं और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और बेहतर संसाधनों के समुचित उपयोग से छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में ठोस पहल की जानी चाहिए।


निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकगण उपस्थित थे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !