Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Ranchi News: UGC NET परीक्षा को लेकर प्रसाशन सतर्क, रांची में धारा 163 लागू, केंद्र के 200 मीटर में भीड़ पर रोक

Ranchi News: UGC NET जून 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा लागू की है. अनुमंडल दंडाधिकारी सदर रांची कुमार रजत ने BNSS की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है.


UGC NET परीक्षा 9 और 10 सितंबर को रांची के एक केंद्र पर होगी. प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे अधिक लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक लगाई है. इसके अलावा लाउडस्पीकर बजाने, हथियार लेकर चलने और किसी बैठक या आमसभा के आयोजन पर भी रोक रहेगी.


सरकारी काम और कर्मचारियों की दी जाएगी विशेष राहत

सरकारी काम में लगे अधिकारी-कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इससे छूट दी गई है. परीक्षा के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारियों की भी तैनाती की गई है.

यह आदेश 9 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक और 10 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगा. परीक्षा केंद्र ION Digital Zone iDZ Tupudana, Three Eye Tech, 52 P, 53, Tupudana Industrial Area, Near Premsons Motor, Ranchi है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !