Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Adityapur News: आदित्यपुर में गैस एजेंसी को लेकर विवाद, पति-पत्नी से मारपीट का आरोप; छह लोगों के खिलाफ शिकायत

Adityapur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के संचालन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। धीराजगंज बस्ती नंबर-2 निवासी 42 वर्षीय जोबा हेम्ब्रम, पति विकास चंद्र गुप्ता, ने आदित्यपुर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर छह लोगों पर घर में आकर उनके और उनके पति के साथ मारपीट करने तथा गैस एजेंसी से संबंधित कागजात और गैस ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत 3 सितंबर 2026 को दी गई है।


2 सितंबर की रात 11:30 बजे घर पहुंचने का आरोप

शिकायत के अनुसार, घटना 2 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। जोबा हेम्ब्रम का आरोप है कि कार्तिक सरदार, बबलू सरदार, गौतम गोराई, बबलू कालिन्दी, मनोज सरदार और महेश महतो उनके घर पहुंचे और गैस लेकर जाने लगे। उनके पति विकास चंद्र गुप्ता ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो सभी ने मिलकर उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।


शिकायतकर्ता के मुताबिक, मारपीट के दौरान उनके पति जमीन पर गिर गए। उन्हें बचाने के लिए जब जोबा हेम्ब्रम आगे आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।


बिना मेयर की अनुमति गैस एजेंसी लेने को लेकर सवाल करने का आरोप

जोबा हेम्ब्रम ने शिकायत में आरोप लगाया है कि कार्तिक सरदार और बबलू सरदार बार-बार यह कह रहे थे कि बिना मेयर की अनुमति लिए गैस एजेंसी क्यों ली गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके पति ने 4 लाख 90 हजार रुपये खर्च कर “Gogas” का काम शुरू किया था और घटना वाले दिन ही काम का पहला दिन था।


उन्होंने पुलिस को बताया है कि घटना के बाद उन्हें अपने और अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता है। उन्होंने पूरे मामले की जांच-पड़ताल कराने और उनके तथा उनके पति के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

शिकायत के साथ इंजरी रिपोर्ट और संबंधित प्रमाणपत्र संलग्न

शिकायतकर्ता ने आवेदन के साथ इंजरी रिपोर्ट और डिरलसीप सर्टिफिकेट संलग्न करने की बात कही है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिकायत में नामजद सभी छह व्यक्ति 18 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !