Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Jamshedpur News: भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कोल्हान पहुंची सुधार यात्रा, युवाओं ने उठाई आवाज

Jamshedpur News: राज्य की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुधार की मांग को लेकर चल रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा गुरुवार को 11वें दिन कोल्हान पहुंची. पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के विभिन्न इलाकों में यात्रा का स्वागत किया गया और युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

कई इलाकों से गुजरी सुधार यात्रा
दिशोम वीर बाबू देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में यात्रा बोड़ाम के निर्मल महतो चौक, जाल्ला कॉलेज, पटमदा और कदमा उलियान स्थित निर्मल महतो समाधि स्थल पहुंची. इसके बाद को-ऑपरेटिव कॉलेज, आमबागान मैदान और साकची गोलचक्कर में भी कार्यक्रम हुए. युवाओं और समर्थकों ने झंडे-बैनर के साथ भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग रखी.

आमबागान मैदान में महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि
आमबागान मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा और साकची गोलचक्कर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने राज्य की भर्ती प्रक्रिया में सुधार और युवाओं के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की.

JPSC-JSSC को लेकर उठाए सवाल
सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर युवाओं में असंतोष का दावा किया. उन्होंने भर्ती व्यवस्था में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि इससे योग्य अभ्यर्थियों के भविष्य पर असर पड़ रहा है.

पारदर्शी भर्ती की मांग
देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार से भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने की मांग की. उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और समर्थक शामिल हुए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !