Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-03

Bihar Flood Alert: पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 2.5 फीट ऊपर, दियारा क्षेत्रों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

Bihar Flood Alert: राजधानी पटना में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 2.5 फीट ऊपर पहुंच गया है। नदी का पानी बढ़ने से दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंगा किनारे के निचले इलाकों और सड़कों पर भी पानी पहुंचने लगा है।


सर्विस लेन और मंदिर तक पहुंचा पानी

गंगा घाटों के आसपास जलस्तर बढ़ने से किनारे बनी सर्विस लेन सड़क पानी में डूब गई है। महावीर घाट पर स्थित मंदिर भी जलमग्न हो गया है। वहीं, भद्र घाट के पास सड़क पर करीब तीन फीट पानी जमा होने की जानकारी सामने आई है।

कंगन घाट से भद्र घाट तक रास्ते किए गए बंद

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पटना सिटी अनुमंडल प्रशासन ने कंगन घाट से भद्र घाट तक गंगा किनारे जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग करा दी है। इसके चलते इन मार्गों पर लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।


आवागमन रोकने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

गंगा किनारे की सड़कों से लोगों को जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की है। प्रशासन की ओर से जलस्तर और स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि नदी का पानी बढ़ने की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !