Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

Jharkhand News: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिल्ली में खड़गे और वेणुगोपाल से की मुलाकात, संगठन से लेकर SIR तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Jharkhand: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. बुधवार को उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. इस मुलाकात में झारखंड से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई. संगठन को आगे बढ़ाने और पार्टी को और मजबूत करने की दिशा में भी चर्चा की गई. सरकार के कामकाज और जनता से जुड़े मामलों को लेकर कांग्रेस की पहल पर भी नेताओं ने विस्तार से बात की. इसके अलावा राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ.

केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखे झारखंड के मुद्दे
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व को झारखंड की मौजूदा राजनीतिक स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने जनता से जुड़े अलग-अलग मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर भी नेताओं से चर्चा की. इस दौरान राज्य में पार्टी की आगे की भूमिका को लेकर भी बातचीत हुई.

SIR को लेकर लोगों की परेशानी पर हुई चर्चा
बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. SIR प्रक्रिया के दौरान जनता के सामने आ रही चुनौतियों पर नेताओं ने चर्चा की. लोगों के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने को लेकर भी विचार किया गया. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कथित षड्यंत्रों का राजनीतिक स्तर पर मुकाबला करने की रणनीति पर भी नेताओं ने अपने विचार रखे.

केंद्रीय नेतृत्व ने दिया आगे की रणनीति पर मार्गदर्शन
इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को पार्टी की भूमिका और आगे की रणनीति के संबंध में मार्गदर्शन दिया. दिल्ली में हुई इस मुलाकात को संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बैठक में पार्टी को मजबूत करने के साथ जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने पर विशेष जोर दिया गया.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !