Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-02

Jamshedpur News: कैरव गांधी अपहरण केस में गुरदीप शेर सिंह की जमानत खारिज, 13 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

Jamshedpur: कैरव गांधी अपहरण मामले में आरोपी गुरदीप शेर सिंह को बुधवार को जिला न्यायालय से राहत नहीं मिली. अदालत ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी. गुरदीप शेर सिंह को बिष्टुपुर पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था.

13 जनवरी को हुआ था उद्योगपति का अपहरण
पुलिस के अनुसार, उद्योगपति कैरव गांधी का 13 जनवरी को अपहरण हुआ था. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें 26 जनवरी को हजारीबाग हाईवे से बरामद किया था. अपहरण की इस घटना में पुलिस अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इनमें से गुरदीप शेर सिंह की जमानत अर्जी भी बुधवार को अदालत ने खारिज कर दी.

सिर्फ एक आरोपी को हाई कोर्ट से मिली जमानत
मामले में अब तक सिर्फ मोहन कुमार प्रसाद को हाई कोर्ट से जमानत मिली है. बाकी आरोपियों को फिलहाल राहत नहीं मिली है. गुरदीप शेर सिंह की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद मामले में आरोपियों की न्यायिक हिरासत जारी रहेगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !