Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-08

Jamshedpur Resonat: जमशेदपुर में रेज़ोनेट ने आयोजित किया जैम जंक्शन 4.0 सभी उम्र के लोगों ने बनाई नई पहचान, जुड़ी नई दोस्तियाँ

जमशेदपुर रेज़ोनेट (Resonat) द्वारा प्रस्तुत जैम जंक्शन 4.0 का आयोजन 6 जुलाई को शाम 5:30 बजे से टम्बलिंग टॉर्टियाज, सीएच एरिया, जमशेदपुर में किया गया। यह जमशेदपुर का पहला ऐसा कम्युनिटी-बिल्डिंग इवेंट है, जिसमें विभिन्न उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य था एक ऐसा जजमेंट-फ्री ज़ोन तैयार करना, जहां हर कोई खुलकर अपने विचारों को जैमिंग सेशन्स के ज़रिए व्यक्त कर सके, नए लोगों से मिले और मजबूत कनेक्शन बना सके। इस अनूठे आयोजन में शहर के कई युवाओं, कलाकारों और रचनात्मक सोच रखने वाले लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर बाबा विचित्र (विशाल)और ह्यूमन ऑफ जमशेदपुर (अमर) ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की ऊर्जा को और ऊंचाइयों तक पहुँचाया।

रेज़ोनेट के संस्थापक रोशन गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में वे इस मंच के माध्यम से वर्कशॉप और स्किल डेवलपमेंट सेशन्स भी जोड़ने की योजना बना रहे हैं, ताकि यह मंच प्रतिभा को निखारने और साझा करने का एक बड़ा जरिया बन सके।टीम में अनेशा, आदर्श, अनिकेत, रोशनी, शुभ्रो और मानस ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।इस तरह का प्रयास जमशेदपुर की सांस्कृतिक चेतना को नया रूप दे रहा है, जहाँ हर किसी को अपनी कला और अभिव्यक्ति के लिए जगह मिल रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !