Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Jamshedpur News: टिनप्लेट गेट के पास भारत पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलाने का आरोप, रास्ते में बंद हुईं कई गाड़ियां; पंप मैनेजर ने नकारा, देखें VIDEO

Jamshedpur News: जमशेदपुर में  टिनप्लेट कंपनी गेट के पास स्थित भारत पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप सामने आया है. बताया जा रहा है कि पेट्रोल भराने के बाद 4 से 5 लोगों की गाड़ियां रास्ते में अचानक बंद हो गईं. गाड़ी खराब होने के बाद एक व्यक्ति उसे लेकर मैकेनिक के पास पहुंचा. मैकेनिक ने जांच के बाद पेट्रोल में पानी मिले होने की बात कही.

पेट्रोल पंप मैनेजर ने आरोप से किया इनकार
मामले की जानकारी मिलने के बाद पेट्रोल पंप के मैनेजर से भी बात की गई. मैनेजर ने पेट्रोल में पानी की मिलावट के आरोप से इनकार किया है. उनका कहना है कि पंप से दिए गए पेट्रोल में किसी तरह की मिलावट नहीं हुई है.

फिलहाल पेट्रोल में पानी मिलने के आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि गाड़ियां बंद होने की वजह पेट्रोल में पानी था या कोई दूसरी तकनीकी खराबी. पेट्रोल के नमूने की जांच और संबंधित लोगों की शिकायत के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !