Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Koderma News: बांझेडीह KTPS प्लांट में तैनात CISF सब-इंस्पेक्टर की बिगड़ी तबियत; इलाज के दौरान हुई मौत

Koderma News:  कोडरमा के बांझेडीह के केटीपीएस प्लांट में तैनात CISF सब इंस्पेक्टर श्याम सिंह की मौत हो गई. सोमवार रात ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी. साथी जवानों ने उनकी हालत बिगड़ती देख तुरंत अस्पताल पहुंचाया. उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने इलाज की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

उत्तराखंड के रहने वाले थे श्याम सिंह
श्याम सिंह की उम्र 52 साल थी. वह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले थे. वर्तमान में उनकी तैनाती केटीपीएस बांझेडीह में CISF सब इंस्पेक्टर के रूप में थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद CISF के अधिकारी और जवान अस्पताल पहुंचे. उनकी मौत से यूनिट में शोक का माहौल है.

श्याम सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी. CISF की ओर से उनके परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !