Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Jamshedpur News: मानगो में बन रहा करोड़ों का फ्लाईओवर, लेकिन सडकों की हालत बदहाल, गड्ढों से परेशान स्थानीय लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Jamshedpur News: मानगो गोलचक्कर के आसपास सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे लगातार बड़े होते जा रहे हैं, जिससे रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही के बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।


मानगो गोलचक्कर शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। यहां से पुरुलिया, पारडीह और डिमना की ओर जाने वाले वाहनों के साथ-साथ साकची और बिष्टुपुर की तरफ आने-जाने वाले वाहन भी गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर बने गड्ढों के कारण हर दिन बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सड़क की हालत पर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर मानगो में करोड़ों रुपये की लागत से फ्लाईओवर समेत विकास कार्य किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्य सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।


लोगों का आरोप है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है।


जल्द समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल की चेतावनी

सड़क की बदहाली से नाराज स्थानीय लोग अब आंदोलन की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे प्रदर्शन के बाद भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गड्ढों की मरम्मत कर सड़क को आवागमन के योग्य बनाने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !