Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-01

Jamshedpur News: बालीगुमा के पियाजियो सर्विस सेंटर पर लापरवाही के आरोप, वाहन चालकों ने दी तालाबंदी की चेतावनी

Jamshedpur News: बालीगुमा स्थित अपर्णा ऑटोमोबाइल के पियाजियो सर्विस सेंटर में वाहनों की सर्विसिंग को लेकर वाहन चालकों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। चालकों का कहना है कि सर्विस के लिए पहुंचने वाली गाड़ियों को कई दिनों तक सेंटर में खड़ा रखा जाता है, लेकिन समय पर काम पूरा नहीं किया जाता। इससे वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान के साथ रोजमर्रा के काम में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


चालकों के मुताबिक, कुछ वाहनों को 10 से 15 दिनों तक सेंटर में पार्ट्स खोलकर रखा जाता है। आरोप है कि इस दौरान वाहन चालकों से सर्विस के पैसे भी ले लिए जाते हैं, लेकिन निर्धारित समय पर गाड़ी वापस नहीं मिलती। चालकों ने सर्विस के काम की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं।

पार्ट्स उपलब्ध नहीं होने का आरोप

वाहन चालकों का आरोप है कि सर्विस सेंटर में कई बार जरूरी पार्ट्स उपलब्ध नहीं होते हैं। इसके कारण वाहनों की मरम्मत का काम समय पर पूरा नहीं हो पाता और गाड़ियां लंबे समय तक सेंटर में खड़ी रहती हैं।


ऑटो चालकों का कहना है कि उनके लिए वाहन ही रोजी-रोटी का मुख्य साधन है। गाड़ी कई दिनों तक सेंटर में खड़ी रहने से उनकी कमाई प्रभावित होती है और परिवार चलाने में भी परेशानी आती है।

समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तालाबंदी की चेतावनी

वाहन चालकों ने सर्विस सेंटर प्रबंधन से समय पर सर्विस, जरूरी पार्ट्स की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण काम सुनिश्चित करने की मांग की है। चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में वे सर्विस सेंटर में तालाबंदी करने का कदम उठा सकते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !