Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Potka News: डुमरिया में 10 करोड़ की लागत से बने 30 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन कल, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी करेंगे लोकार्पण

Potka News: पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है. भालुकपातड़ा मौजा में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन मंगलवार को होगा. झारखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे.

10 पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा फायदा
नए अस्पताल के शुरू होने से डुमरिया प्रखंड की करीब 10 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. अब सामान्य इलाज और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ग्रामीणों को दूर के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा. स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों की परेशानी कम होगी.

24 घंटे उपलब्ध रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
30 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में मरीजों के लिए चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है. यहां अलग-अलग तरह की रक्त जांच के साथ गैर-संचारी रोगों यानी NCD की जांच और संबंधित सेवाएं भी मिलेंगी. इसके अलावा किशोर स्वास्थ्य परामर्श केंद्र की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

टीबी और मलेरिया समेत कई जांच की सुविधा
अस्पताल परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भी संचालित की जाएगी. इस यूनिट में टीबी, मलेरिया और पीलिया समेत कई जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी. इससे ग्रामीणों को छोटी-बड़ी जांच के लिए दूसरे शहरों या बड़े अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी.

विधायक के प्रयास से मिली सौगात
पोटका विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयासों के बाद अस्पताल का निर्माण पूरा हुआ है. अस्पताल के शुरू होने से डुमरिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है. अब ग्रामीणों की नजर मंगलवार को होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम पर है. इसके बाद अस्पताल की सेवाएं आम लोगों के लिए किस तरह शुरू होती हैं, यह भी महत्वपूर्ण रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !