Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Jamshedpur Crime News: मानगो में घर में घुसकर महिला से मारपीट, बालकनी में बंधक बनाकर जेवर लूटने का आरोप

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है. आरोप है कि तीन लोग एक घर में घुसे और अकेली महिला के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया. महिला के मुताबिक, घटना के दौरान एक महिला पहले घर पहुंची थी. उसने बातचीत के बहाने दरवाजा खुलवाया. दरवाजा खुलते ही उसके साथ आए दो पुरुष जबरन घर में घुस गए.

महिला को पीटने के बाद बनाया बंधक
घर के अंदर पहुंचने के बाद तीनों ने महिला के साथ मारपीट की. आरोप है कि उसे डराकर काफी देर तक घर में रखा गया. इसके बाद महिला को बालकनी में बांध दिया गया. इस दौरान आरोपी घर में रखे सामान की तलाशी लेते रहे और कीमती वस्तुएं अपने साथ ले गए.

गले और कान के जेवर भी लूटे
पीड़िता के अनुसार, बदमाशों ने घर के सामान के साथ उसके गले और कान में पहने सोने के जेवर भी छीन लिए. मारपीट में महिला को चेहरे और मुंह पर चोट लगी है. उसके दांत टूटने की बात भी सामने आई है. वारदात के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए.

पड़ोसियों ने महिला को बाहर निकाला
आरोपियों के जाने के बाद महिला ने किसी तरह पड़ोसियों को आवाज दी. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बंधन से बाहर निकाला. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस
सामने आई जानकारी के मुताबिक, घटना में एक महिला और दो पुरुष शामिल थे. पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने के साथ उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है. पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !