Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Jamshedpur News: दलमा में पुलिस ने तेज की नक्सल विरोधी कार्रवाई, 1 करोड़ के इनामी असिम मंडल समेत 6 वांछित नक्सलियों के पोस्टर जारी

Jamshedpur News: दलमा और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ने इलाके में सक्रिय छह वांछित नक्सलियों के नए पोस्टर जारी किए हैं. इन पोस्टरों को ग्रामीण इलाकों, चौक-चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जा रहा है.

छह नक्सलियों की जानकारी सार्वजनिक
पटमदा डीएसपी नित्यानंद के अनुसार, पोस्टर में छह वांछित नक्सलियों के नाम, तस्वीर और उन पर घोषित इनाम की जानकारी दी गई है. सूची में एक करोड़ रुपये के इनामी असिम मंडल उर्फ आकाश का नाम सबसे ऊपर है. इसके अलावा राम प्रसाद उर्फ सचिन पर 15 लाख रुपये, मीता पर 10 लाख रुपये, मंगल सिंह सरदार पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है. वहीं, मालती मुर्मू पर 2 लाख रुपये और बुलू महतो पर 1 लाख रुपये का इनाम है.

गांवों में लगाए जा रहे पोस्टर
पुलिस के मुताबिक, एमजीएम, पटमदा, बोड़ाम, घाटशिला और दलमा से सटे सीमावर्ती गांवों में पोस्टर लगाए जा रहे हैं. इसका मकसद ग्रामीणों को वांछित नक्सलियों की पहचान से अवगत कराना है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी संदिग्ध गतिविधि या नक्सलियों से जुड़ी कोई जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखने का भरोसा भी पुलिस ने दिया है. साथ ही उपयोगी जानकारी देने वाले लोगों को घोषित इनाम दिए जाने की बात कही गई है.

जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी

दलमा और आसपास के जंगलों में पुलिस के साथ कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है. पुलिस की निगरानी सीमावर्ती इलाकों में भी बढ़ाई गई है. मदन महतो की गिरफ्तारी के बाद असिम मंडल और उसके दस्ते को लेकर पुलिस को अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है.

हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि असिम मंडल अपने सहयोगियों के साथ दलमा और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हो सकता है. इसी संभावना को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन और निगरानी अभियान चला रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !