Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Giridih News: गिरिडीह के जमामो माता मंदिर में चेन स्नैचिंग का 24 घंटे में खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

Giridih News: तिसरी थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध जमामो माता मंदिर में महिला श्रद्धालुओं से हुई चेन स्नैचिंग के मामले का गिरिडीह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों को बिहार के नवादा जिले से पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


सोमवार को तिसरी थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को जमामो माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंची महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन चोरी होने की शिकायत मिली थी। इस संबंध में हीरोडीह थाना क्षेत्र निवासी अजीत कुमार साव के लिखित आवेदन पर तिसरी थाना में कांड संख्या 72/26 दर्ज किया गया था।


एसपी के निर्देश पर गठित हुई SIT

घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई। टीम ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में जांच शुरू की। पुलिस ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ CCTV फुटेज भी खंगाला।

CCTV फुटेज और पूछताछ से पुलिस को कुछ संदिग्धों के बारे में सुराग मिला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से एक संदिग्ध महिला अंशु कुमारी को डोरंडा स्थित उसके किराए के मकान से हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में सामने आया गिरोह का नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान अंशु कुमारी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिहार के नवादा जिले में छापेमारी की।

नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टिंकल मिश्रा, सरिता देवी और मुस्कान देवी के रूप में हुई है।


किराए के मकान से बरामद हुए चोरी के सामान

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर डोरंडा स्थित किराए के मकान में छापेमारी की। वहां से जमामो माता मंदिर से चोरी की गई सोने की चेन, सोने का लॉकेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी आपस में पारिवारिक संबंध रखते हैं। जांच में गिरोह में मां, बेटा, बहू और चचेरी बहन के शामिल होने की बात सामने आई है।

बिहार में भी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप

पुलिस जांच में आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बिहार में भी चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है। अब पुलिस उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने के साथ बिहार और अन्य क्षेत्रों में हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं से उनके संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही है।

https://youtu.be/qiwjwUjoqqU?si=7e8Wy7tfMjIiWINw

भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थल पर महिला श्रद्धालुओं को निशाना बनाए जाने के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में चर्चा है। पुलिस का दावा है कि CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर महज 24 घंटे में गिरोह तक पहुंच बनाई गई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !