Jamshedpur News:मानगो के ओल्ड सुभाष कॉलोनी स्थित अनुग्रह नारायण कॉलोनी में सोमवार तड़के एक संदिग्ध युवक ने एक घर में घुसने की कोशिश की. युवक बोलेरो से वहां पहुंचा था. घर में लगे CCTV कैमरे में उसकी पूरी गतिविधि रिकॉर्ड हो गई. घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है. मनोज सिंह के घर के बाहर एक बोलेरो आकर रुकी. इसके बाद उसमें से एक युवक उतरा और घर के अंदर जाने की कोशिश करने लगा.
घर के आसपास मौजूद एक बुजुर्ग की नजर युवक पर पड़ गई. उन्होंने उसे रोकते हुए पूछा कि वह कहां जा रहा है. आरोप है कि युवक ने बुजुर्ग से कहा, "आपको क्या लेना-देना है." इसके बाद युवक घर के अंदर दाखिल होने की कोशिश करता रहा. हालांकि, वह अपने मकसद में सफल नहीं हो सका और वहां से निकल गया.
परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक का मकसद सिर्फ चोरी करना था या वह किसी दूसरे उद्देश्य से घर में दाखिल होना चाहता था, यह अभी स्पष्ट नहीं है. युवक की गतिविधि को लेकर संदेह और बढ़ गया है.
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
घर में लगे CCTV कैमरे में बोलेरो के आने-जाने से लेकर युवक की हरकत तक रिकॉर्ड हुई है. फुटेज में युवक को रेलिंग के सहारे घर के ऊपरी हिस्से में पहुंचने की कोशिश करते देखा जा सकता है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.