Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Ranchi News: डोरंडा में 219वां उर्स, हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, की चादरपोशी

Ranchi News: रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर 219वें उर्स का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने मजार पर परंपरागत तरीके से चादरपोशी की. इस दौरान उन्होंने झारखंड की सुख-समृद्धि और शांति के लिए दुआ मांगी.


सीएम हेमंत सोरेन ने दिया अमन-चैन और भाईचारे का संदेश

हेमंत सोरेन ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, इंसानियत और आपसी भाईचारे का संदेश देती हैं. उन्होंने कहा कि समाज में सद्भाव और एकजुटता की भावना मजबूत होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने राज्य में अमन-चैन और खुशहाली की कामना की.


उर्स के मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंड के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. उन्होंने उर्स में पहुंचे सभी अकीदतमंदों और राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश भी दिया.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !