Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Ramgarh News: गिद्दी-भुरकुंडा मार्ग पर दामोदर नदी में बनेगा नया पुल, 17.48 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Ramgarh News: गिद्दी-भुरकुंडा मार्ग पर दामोदर नदी के ऊपर नया पुल बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और एल-1 के आधार पर कुमार एंड राय कंस्ट्रक्शन को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। नए पुल के बनने से गिद्दी और भुरकुंडा के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है।


नए पुल के निर्माण पर करीब 17.48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया में कुल चार संवेदकों ने हिस्सा लिया था। तकनीकी और वित्तीय प्रक्रिया के बाद एल-1 संवेदक के रूप में कुमार एंड राय कंस्ट्रक्शन का चयन किया गया।

पुल के निर्माण से गिद्दी, भुरकुंडा समेत आसपास के कोयलांचल क्षेत्रों के लोगों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। रोजाना इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों के लिए नया पुल महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


जर्जर पुल से लोगों को हो रही परेशानी

मौजूदा पुल लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। पुल पर वाहनों की आवाजाही के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी खराब स्थिति को देखते हुए लंबे समय से नए पुल के निर्माण की मांग की जा रही थी।

लंबे समय से उठ रही थी पुल निर्माण की मांग

दामोदर नदी पर नए पुल के निर्माण को लेकर दामोदर पुल बचाओ संघर्ष समिति समेत स्थानीय लोग लंबे समय से आवाज उठाते रहे हैं। आंदोलन और मांगों के बाद अब निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की दिशा में आगे बढ़ी है।

नए पुल का निर्माण झारखंड सरकार की ओर से कराया जाएगा, जबकि निर्माण के लिए आवश्यक राशि सीसीएल की ओर से उपलब्ध कराई गई है। बारिश का दौर समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !