Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Bollywood News: यश की “टॉक्सिक” पर बोले ऋषभ शेट्टी, पारंपरिक रास्ते से अलग हटकर फिल्म बनाना गलत चुनाव नहीं

Bollywood News: यश की फिल्म “टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स” 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. इसी बीच कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार यश और उनकी फिल्म के समर्थन में सामने आए हैं. अब “कांतारा” फेम ऋषभ शेट्टी ने भी फिल्म की तारीफ की है.


ऋषभ शेट्टी ने यश को किया सपोर्ट

ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए “टॉक्सिक” और यश की परफॉर्मेंस की सराहना की. उन्होंने फिल्म को एक साहसी प्रयोग बताया. उनका कहना है कि हर कहानी का रास्ता एक जैसा होना जरूरी नहीं है. अगर कोई फिल्म पारंपरिक तरीके से अलग दिशा में जाती है, तो इसका मतलब यह नहीं कि उसका चुनाव गलत है.


यश की एक्टिंग की जमकर तारीफ

ऋषभ ने यश के किरदार को लेकर कहा कि उन्होंने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ इस भूमिका को निभाया है. उन्होंने फिल्म में किरदार के संघर्ष और पछतावे को जिस तरह पर्दे पर पेश किया गया है, उसकी भी तारीफ की. ऋषभ के मुताबिक, ऐसी कहानी को दर्शकों तक पहुंचाना आसान काम नहीं है. उन्होंने यश को इस तरह के अलग प्रयोग के लिए बधाई दी और ग्लोबल स्तर पर कन्नड़ सिनेमा को आगे ले जाने के उनके जुनून की सराहना की.


किच्चा सुदीप भी कर चुके हैं तारीफ

ऋषभ शेट्टी से पहले किच्चा सुदीप भी “टॉक्सिक” के समर्थन में अपनी बात रख चुके हैं. सुदीप ने कहा था कि यश ने पिछली सफल फिल्म का सीधा या फॉर्मूला आधारित सीक्वल बनाने के बजाय कुछ नया करने की कोशिश की है. उन्होंने फिल्म को अलग तरह का प्रयास बताते हुए यश की हिम्मत और प्रयोग करने की सोच की तारीफ की.


फिल्म को लेकर क्यों हो रही चर्चा?

रिलीज के बाद “टॉक्सिक” को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कहानी, टोन और किरदारों के चित्रण को लेकर है. फिल्म यश की पिछली मेनस्ट्रीम एक्शन फिल्मों से अलग अंदाज पेश करती है. इसी वजह से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन और आगे दर्शकों की प्रतिक्रिया यह तय करेगी कि यश का यह नया प्रयोग कितना सफल साबित होता है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !