Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-08

Seraikela Dead Body Found Hanging: कांड्रा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या पर गहराया संदेह, परिजनों ने जताई आत्महत्या की आशंका, ग्रामीण बोले अवैध शराब बन रही है मौत की वजह

Kandra: कांड्रा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने गांव के पास नीम के पेड़ से एक युवक का शव लटका देखा। मृतक की पहचान 25 वर्षीय भुवनेश्वर मंडल के रूप में हुई है जो कुछ दिन पहले ही गुजरात से गांव लौटा था।

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है हालांकि कुछ तथ्यों से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।


परिजनों के अनुसार भुवनेश्वर सोमवार रात 9 बजे घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने यह भी बताया कि वह नशे का आदी था जिससे आत्महत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

हालांकि शव की स्थिति संदेहास्पद है। भुवनेश्वर के दोनों पैर जमीन से सटे हुए थे और घुटनों से मुड़े हुए थे। इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं जिससे ग्रामीण हत्या की आशंका भी जता रहे हैं।

वहीं गांव में अवैध रूप से बन रही महुआ शराब को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव से अवैध शराब का धंधा बंद नहीं होगा तब तक ऐसी घटनाएं सामने आती रहेंगी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारी हर पहलू को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !