Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Gumla News: गुमला में 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Gumla News: बसिया थाना क्षेत्र के कोनबीर कुम्हार टोली में एक 38 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।


मृतक की पहचान रामस्वरूप सिंह के पुत्र विकास सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार रात विकास ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। शनिवार सुबह उसकी तीन वर्षीय बेटी ने खिड़की से पिता को करकट के पाइप में लगे फंदे से झूलते हुए देखा। बच्ची ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा

बेटी से जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने घर का दरवाजा तोड़ा और विकास सिंह को नीचे उतारा। इसके बाद घटना की सूचना बसिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है।


पत्नी और दो मासूम बेटियों को पीछे छोड़ गया

विकास सिंह अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन वर्ष और डेढ़ वर्ष की दो मासूम बेटियों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल विकास सिंह के आत्महत्या करने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। बसिया पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !